Breaking

Subscribe Us

alternative info

अभिमन डी.एड. कॉलेज, कुसमुरा में,कल रंगोली प्रतियोगिता एवं दिया सजावट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ।


अभिमन डी.एड. कॉलेज, कुसमुरा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
दिनांक – 18 अक्टूबर 2025
रायगढ़ क़ुसमुरा - यह कार्यक्रम संस्थान की प्राचार्या श्रीमती अनुषा कातोरे मैम के सुसंस्कृत मार्गदर्शन एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में बड़े उत्साह और रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं —
श्रीमती संगीता यादव, मां भवानी महिला फौज की अध्यक्ष, भाजपा शहर मंडल रायगढ़ की मंत्री, GST रिफॉर्म की सहसंयोजक तथा यादव समाज जनकल्याण समिति के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष,
साथ ही श्रीमती उमा तोमर, सेवानिवृत्त पीठासीन न्यायाधीश, बाल कल्याण समिति रायगढ़ की सदस्य, उदय सेवा समिति की डायरेक्टर, लायंस क्लब रायगढ़ की MJF चार्टर अध्यक्ष एवं ‘दिव्य ऊर्जा’ क्लब।
प्रतियोगिता में छात्र-शिक्षक एवं छात्राओं ने अपने रंगों से सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों को जीवंत कर दिया।
रंगोलियों की थीम में “नारी के सम्मान”, “शिक्षा मिशन सिंदूर 2047 में भारत”, “कुटुंब प्रबोधन”, “भारतीय सेना”, “प्रकृति की ओर लौटो”, “नारी सशक्तिकरण”, “सामाजिक समरसता” और “छत्तीसगढ़ की लोककला” जैसे सार्थक विषयों को अत्यंत सुंदरता से प्रस्तुत किया गया।
प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी रंगोली के माध्यम से समाज में जागरूकता, संस्कृति और संवेदनशीलता का संदेश दिया।
दोनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कल्पनाशक्ति, सृजनात्मकता एवं प्रस्तुति की हृदय से प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
यह आयोजन डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के संयोजन एवं सहयोग से अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रूप में संपन्न हुआ।
✍️ प्रेषक:
अभिमन डी.एड. कॉलेज, कुसमुरा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

Post a Comment

0 Comments