कुसमुरा (रायगढ़), दिनांक 6 नवम्बर 2025 — राइजिंग किड्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुसमुरा में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रजत जयंती समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, लोक गीत, छत्तीसगढ़ी कविता एवं राज्य की महान विभूतियों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनुषा कातोरे ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती आरती तिवारी एवं विशेष अतिथि श्रीमती रीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। अतिथियों ने बच्चों के उत्साह एवं प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला।
समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अंत में प्राचार्या श्रीमती कातोरे ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
0 Comments