Breaking

Subscribe Us

alternative info

भक्ति के रस में डूबेगा ऐंठी गांव, 1 जनवरी से सिद्ध बाबा डोंगरी में अखंड नवधा रामायण का भक्तिमय आयोजन




प्रमोद कुमार सोनवानी 

मरवाही। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड नवधा रामायण का आयोजन मरवाही क्षेत्र के धरहर के ऐंठी गांव के सिद्ध बाबा डोंगरी में अखंड नवधा रामायण का आयोजन 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। जो कि 1 जनवरी से चलकर आगामी 9 जनवरी दिन शुक्रवार तक जारी रहेगा। गौरतलब हो कि ऐंठी में अखंड नवधा रामायण का यह 21 वॉं वर्ष का आयोजन है। पूरे नौं दिनों तक ग्रामवासी रामनाम की भक्ति में डूबे रहेंगे। नौं दिनों तक श्रोताओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की संगीतमय रामचरित मानस की रामायण कथा सुनने को मिलेगा। हर साल की भांति इस साल भी गांव में आयोजन के प्रति भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस दौरान अगले नौं दिनों तक ऐंठी गांव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी की भक्तिमय कथा की अविरल धारा प्रवाहित होती रहेगी। जहां बड़ी संख्या में मानस श्रोता बंधु भक्तिभाव का आनंद लेंगे।

Post a Comment

0 Comments