Breaking

Subscribe Us

alternative info

कलार समाज के लोकप्रिय युवा नेता खिलेश डनसेना को भा.ज.पा युवा मोर्चा मे मिली नई जिम्मेदारी



रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला युवा मोर्चा के सक्रिय एवं लोकप्रिय युवा नेता खिलेश डनसेना जी को संगठन द्वारा जिला प्रचार-प्रसार सह प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं में, बल्कि क्षेत्र के युवाओं और समाज के लोगों में भी उत्साह का माहौल है।

खिलेश डनसेना जी अपनी सरलता, मिलनसार व्यक्तित्व एवं हर समय जनसेवा के लिए तत्पर रहने की कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। वे लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं और आमजन के सुख-दुख में सदैव अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं।

वर्तमान में वे छ ग कलार महासभा एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जहां वे समाज को संगठित करने एवं जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनकी बहुमुखी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी संगठन द्वारा सौंपी गई है।
उनकी इस नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments