Breaking

Subscribe Us

alternative info

सुर्री में हो रहे अवैध लाल ईंट निर्माण पर ग्रामवासियों ने मिडिया के माध्यम से की जल्द कार्यवाही की मांग...।।


रायगढ़
।।रायगढ़ जिले के पुसौर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुर्री के दर्रा डीपा में अवैध निर्माण का मामला सामने आया है ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी नियमों कोताक में रखकर खनिज विभाग, व पर्यावरण विभाग की अनुमति बगैर भी ग्राम के पंच अपनी दबंगई से अवैध लाल ईट का धड़ल्ले से निर्माण करा रहे है।


पंचायत के साथ साथ शासकीय साधन को भी समझते हैं जागीर....

ग्राम पंचायत सुर्री के ग्रामवासियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया की पंच अपने पद का दुरूपयोग करते हुए शासकीय बोर वेल के पानी का उपयोग ईट बनाने के लिए कर रहे है, वहीं गाँव में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं इतना ही नही ग्राम में स्थित जंगल झाड़ की शासकीय भूमि पर पंच द्वारा लाल ईट के भट्ठे लगाए जा रहे हैं,जिस पर कार्यवाही होनी चाहिए ।


सरपंच की चुप्पी समझ से परे....

ग्राम के लोगों का कहना है सरपंच की चुप्पी लोगों के समझ से बाहर है । कथित पंच के प्रत्येक कारोबार में सरपंच की गुपचुप सहमति प्रतित होती है। उनका कहना भी लाजमी है क्योंकि बीते कुछ समय पहले पंच द्वारा पैसे हड़पने की नियत से वृद्ध जन भागीरथी नायक के द्वारा नव निर्माण किये जा रहे मकान / आश्रय पर रोक लगाकर लोगों को भ्रमित करने का काम किया गया जिसमे सरपंच कोटवार बनकर स्वयं नोटिस पहुंचाने के साथ ही काम रोकने भी पहुंचे थे और वहीं दूसरी ओर कथित पंच के साथ साथ सरपंच का परिवार भी उसी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किये बैठे हैं।


आखिर पर्यावरण विभाग,व खनिज विभाग अब तक मौन क्यों,क्या विभाग की ताकत से उपर है पंच की पहुंच या खबर प्रकाशन के बाद होगी वैधानिक कार्यवाही, जानने के लिए जुड़े रहिएगा हमारे साथ भाग -2 में।

Post a Comment

0 Comments