Breaking

Subscribe Us

alternative info

जेपीएल तमनार के प्रस्तावित गारे पालमा कोल ब्लाॅक की स्थापना से क्षेत्र में विकास के नये अवसर....।।



तमनार- जिंदल पावर लिमिटेड तमनार क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास हेतु सदैव समर्पित रही है। इसी क्रम में जेपीएल तमनार की प्रस्तावित गारे पालमा कोल ब्लाॅक की स्थापना से स्थानीय विकास को नई दिशा मिलने जा रही है। यह परियोजना क्षेत्र की सामाजिक आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में ’मील का पत्थर’ साबित होगी ।

परियोजना की स्थापना से धौंराभाठा, बिजना, समकेरा, खुरूषलेंगा, महलोई, बुड़िया, झिंकाबहाल, बोगबाड़ी, टांगरघाट के साथ तमनारांचल के गावों में व्यापार, परिवहन, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग एवं विभिन्न आायअर्जन के साधनों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। गारे पालमा के इस नवीन प्रस्तावित कोल ब्लॅाक के मुर्त रूप लेने से क्षेत्र के नौनिहालों, बच्चों, विद्यार्थियों के लिये सर्वसुविधायुक्त प्ले स्कूलों व विद्यालयों की स्थापना की जावेगी। 

क्षेत्र में आवागमन हेतु सर्वसुविधायुक्त सड़कों का निर्माण, बिजली की आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था,नवीन विद्यालय, आंगनवाड़ी एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जावेगा।कोल ब्लॅाक संस्थान रोजगार और औद्योगिक प्रगति की दिशा में नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। क्षेत्र के युवा संस्थान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र की विकास सुनिश्चित करने के लिये प्रयासरत हैं, पर इसके विपरीत कुछ लोग नाराज चल रहे व विरोध कर रहे है,बावजूद इसके जिंदल पावर लिमिटेड के गारे पालमा प्रस्तावित कोल ब्लाॅक संस्थान जन सुनवाई सफल कराने जूटे हुए है। अब देखना होगा की जन सुनवाई में समर्थन मिलता है या विरोध भारी पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments