डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता — 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि 25 लाख किसानों के खातों में हस्तांतरित
खरसिया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसान हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदेश के लगभग 25 लाख किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा होली पर्व से पूर्व दी गई यह सौगात अन्नदाताओं के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण मानी जा रही है।
डबल इंजन सरकार की सोच के अनुरूप केंद्र और राज्य के समन्वय से किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। “मोदी जी की गारंटी” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि किसान समृद्धि ही राष्ट्र समृद्धि का आधार है।
इस पहल से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है। बिना बिचौलियों के सीधे बैंक खातों में राशि पहुंचना पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था का प्रमाण है।
खरसिया के भाजपा युवा नेता खिलेश डनसेना ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जी को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा कि—"डबल इंजन सरकार में किसानों का सम्मान सर्वोपरि है। मोदी जी की गारंटी के साथ भाजपा सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।"
0 Comments