Breaking

Subscribe Us

alternative info

श्रद्धेय स्वर्गीय श्रीमती चलती देवी जी की पंचम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनके सुपुत्र श्री पवन अग्रवाल जी (प्रबंध निदेशक, श्री रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा मातृस्मृति में एक प्रेरणादायी एवं लोकहितकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया



 यह कार्यक्रम ग्राम सरायपाली स्थित प्लांट परिसर में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सर्वजन हिताय एवं मानव सेवा की भावना से, फोर्टिस ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, रायगढ़ के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। प्लांट के कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह एवं समर्पण के साथ भाग लिया। सायं 5:00 बजे तक कुल 110 यूनिट रक्तदान कर कर्मियों ने माता श्री को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। यह पुनीत कार्य “परहित सरिस धर्म नहि भाई” की भावना को चरितार्थ करने वाला अनुकरणीय एवं सराहनीय प्रयास रहा।

इसके अतिरिक्त प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्लांट परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री उमाशंकर मिश्रा जी एवं उनकी टीम द्वारा सुंदरकांड का मधुर एवं भावपूर्ण पाठ किया गया, जिसने उपस्थित भक्तों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तत्पश्चात आयोजित भव्य भंडारे में सभी आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण कर माता श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त कर्मचारियों एवं सहयोगियों का प्लांट प्रबंधन हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करता है। आप सभी का समर्पण, सेवा भावना एवं सहभागिता वास्तव में प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायी है।

Post a Comment

0 Comments