Breaking

Subscribe Us

alternative info

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास



*मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़*

*जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तार*

*बढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगा विकास*

रायगढ़, 17 मई 2026/ जिले के सुदूर वनांचल विकासखंड खरसिया बरभौना, क्षेत्र के ग्रामीणों को आज बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिले के ग्राम बरभौना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीसी रोड निर्माण और संस्कृति चबूतरा और आंगनबाड़ी भवन का लाखों रुपए की लागत से निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया इसी क्रम में रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में 24.69 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सड़क आंगनबाड़ी भवन संस्कृति भवन निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के मुख्य आतिथ्य में तीनों कार्य का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया 
       इस कार्यक्रम को लेकर शिखा रविन्द्र गबेल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। बारहमासी सड़क सुविधा उपलब्ध होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ’सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ कार्य कर रही है।
        शिलान्यास पंचायत कार्यक्रम में, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी दिलीप राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सेतबाई छोटेलाल पटेल , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री हितेश गबेल जनपद पंचायत सदस्य श्रीमति उर्मिला संतोष राठिया ग्राम पंचायत बरभौना सरपंच दसोदा भीमसिह राठिया उप सरपंच गुलाब सिंह राठिया , श्री रविन्द्र गबेल,, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य खरसिया, क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 24.69 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क आंगनबाड़ी भवन संस्कृति भवन क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगी और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

Post a Comment

0 Comments