15 जून रायगढ़। विष्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को जिंदल पाॅवर प्लांट तमनार द्वारा फोर्टिस ओपी जिंदल अस्पताल सावित्री नगर तमनार में रक्तदान षिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप में 38 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को मोमेंटो और र्सिटफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए विष्व भर में प्रति वर्श 14 जून को रक्तदाता दिवस (वल्र्ड ब्लड डोनर डे) के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस रक्तदान करने वालों के लिए समर्पित है। इस अवसर पर जिंदल फाउंडेषन, जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा भी वन ड्राॅप आॅफ ह्यूमिनीटि, गीव ब्लड सेव लाइफ( मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं) की थीम पर र्फोिर्टस ओपी जिंदल अस्पताल सावित्रीनगर तमनार में रक्तदान षिविर का आयोजन सुबब 10बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने के लिए व्हीपी माइंस राजेष दुबे भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ब्लड केवल मनुश्य के षरीर में बनता है, यह आर्टिफिषियल नहीं हो सकता। इसलिए जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करना ही एक विकल्प है। उन्होंने लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान से पहले डोनरों का एचबी टेस्ट किया गया।
फोटो: रक्तदान करते रक्तवीर और डोनर को सम्मानित करते अस्पताल स्टाफ
0 Comments